फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी कन्या विद्यालय ने सैनिक स्कूल को एक-शून्य से पछाड़ा

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हॉकी कोच शीशपाल सिंह सैनी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। जिला रोहतक इनविटेशन हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को भी पुरुष व महिला टीमों के रोमांचक मुकाबले जारी रहे। सैनी एजुकेशन सोसाइटी और एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में सैनी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हॉकी कोच शीशपाल सिंह सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान धर्म सिंह दहिया ने की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश टिकोरिया ने कहा कि चार दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला वर्ग में सैनी कन्या स्कूल व सैनिक पब्लिक स्कूल रिठाल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए सैनी कन्या स्कूल की टीम ने 1-0 से सैनिक पब्लिक स्कूल को पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, पुरुष वर्ग का मुकाबला सैनी ब्वॉयज स्कूल व महम टीम के बीच रहा। इसमें एकतरफा मुकाबले में महम टीम विजेता बनी।
रविवार को तीसरा मैच राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक व शीलू हॉकी एकेडमी की टीम के मध्य हुआ। इसमें 1-शून्य से शीलू हॉकी एकेडमी को जीत मिली। निर्णायक की भूमिका में प्रीतम, दिनेश, अशोक कुमार व जयभगवान रहे। ओम प्रकाश टिकोरिया ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। समापन सत्र में मुख्य मुकाबले कराए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रीतम सैनी, दलबीर, दया सिंह, सुरेंद्र मलिक सहित कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें