:21सीटीके34सैनी कॉलेज में खिलाड़ियों को सम्मानित करते शिक्षक स्त्रौत कॉलेज
रोहतक। एमडीयू की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज टूर्नामेंट लॉन टेनिस(पुरुष) प्रतियोगिता में सैनी कॉलेज की टीम ने रजत पदक जीता। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. नवीन सैनी के साथ ट्रॉफी लेकर विजयी टीम का कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेल का बहुत महत्व है, इससे खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक विकास पूर्ण होता है। प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों से इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। कॉलेज की विजेता टीम के सदस्य खिलाड़ियों में वंश नांदल, जतिन, सिद्धार्थ, अमनदीप व रोहित शामिल रहे। मौके पर कॉलेज महासचिव एडवोकेट प्रदीप सैनी, कैशियर एडवोकेट विपिन सैनी, मीडिया प्रभारी श्याम कटारिया, उप प्राचार्य डॉ. सरिता यादव, सहायक प्रोफेसर राकेश सैनी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।