26 खो-खो प्रतियोगिता में विजेता टीम को स्वर्ण पदक प्रदान करते मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य। स्रोत
- फोटो : rs pura news
फोटो- 26
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। एमडीयू की तरफ से शुक्रवार को सैनी कॉलेज में इंटर कॉलेज खो-खो (पुरुष वर्ग) टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। स्पर्धा में सैनी कॉलेज की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। द्वितीय स्थान राजकीय कॉलेज जसिया और तृतीय स्थान एलएन हिंदू कॉलेज रोहतक ने हासिल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन धर्म सिंह दहिया ने किया जबकि संयोजक के रूप में प्राचार्य प्रो. भीम सिंह पंवार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन आवश्यक है। टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में कोच शिव कुमार, गुलशन, मासूम सैनी, नीरज कुमार और मनजीत कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में सैनी एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।