फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमाण हत्याकांड : एक साथ हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम चौबीसी के गांव सैमाण में हत्या के मामले में महिला व उसके आरोपी पति बलवंत का पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाया। ग्रामीणों व परिजनों ने गांव में एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह का कहना है कि जल्द पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेजी जाएंगी। क्योंकि महिला की हत्या आरोपी उसके पति की भी मौत हो गई है। आरोपी से पूछताछ भी नहीं हो सकी। बता दें कि सैमाण की एक युवती ने शनिवार को शिकायत दी थी कि उसका पिता उसकी मां पर शक करता था। योजना के तहत उसकी मां को खेत में ले गया और वहां पर कस्सी से काटकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने भी स्प्रे पी लिया। उसे पहले महम व इसके बाद पीजीआई में दाखिल करवाया था। गंभीर हालत के चलते उसे आईसीयू में रखा गया, जहां उसकी शनिवार शाम को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें