रोहतक। साई नाथ क्रिकेट क्लब ने गोहाना की लैंडमार्क क्रिकेट अकादमी को 393 रनों से हराकर शानदार जीत प्राप्त की। ल्लेबाज संकल्प ने 74 गेंदों में 115 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 5 छक्कों की तूफानी पारी खेली। साई नाथ अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने 453 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी करने आई लैंडमार्क अकादमी में तू चल, मैं आया की स्थिति बन गई। उनकी टीम ने 60 रनों पर ही सभी विकेट खो दिए। साई नाथ अकादमी के दक्ष सिवाच ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए और उन्होंने मात्र चार रन दिए। संवाद