फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगदारी केस में विदेश में बैठे साहिल का पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग व दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने विदेश में बैठे साहिल रिटौली के पिता के कैलाश चंद्र को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि साहिल विदेश से पिता को फंडिंग करता है और वह आगे गैंग के सदस्यों को रुपये भेजता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

21 जनवरी को गोहाना में व्यापारी मातूराम की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, साथ ही रंगदारी मांगी गई थी। बाद में मामले में एसटीएफ सोनीपत व रोहतक की टीम ने फायरिंग कर भागे मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया था। मोहित ने बताया था कि वह रोहतक के रिटौली निवासी साहिल के माध्यम से भाऊ गैंग से जुड़ा था। वह भाऊ गैंग के सरगना हिमांशु उर्फ भाऊ के नजदीकी साथी साहिल के संपर्क में आ गया था। मामले में रोहित छपार के साथ मिलकर रंगदारी मांगने व फायरिंग का षड्यंत्र रखा था। इसे लेकर उसे गोहाना में रोहतक के गांव कबूलपुर के रमन और हरविंद्र उर्फ हैप्पी ने हथियार व कार उपलब्ध कराई थी। एसटीएफ ने उन्हें भी पकड़ लिया था। हिमांशु भाई के साथी मुख्य मास्टरमाइंड रोहित छपार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले हिसार के गांव बालसमंद के साजिद खान, फरीदाबाद के फरीदपुर गांव के सौरभ और झज्जर में गांव जाखौदा के जतिन को काबू किया था।
विज्ञापन

एसटीएफ के अनुसार, जांच करते हुए पता लगा कि हिमांशु भाई का साथी साहिल अमेरिका के कैलिफोर्निया में छिपा है। वहां से पिता को रुपये भेजता है और आगे उसका पिता गैंग से जुड़े लोगों को रुपये देता है। फिर वारदात कराई जाती हैं। इसके चलते अब मामले में कैलाश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें