सीडीएस में 42वां रैंक हासिल करने वाला साहिल गोयत। संवाद
किशनगढ़ निवासी साहिल गोयत ने सीडीएस की परीक्षा में 42वां रैंक हासिल करके परिवार व जिले का नाम रोशन किया। साहिल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा रोहतक के एक निजी स्कूल से शुरू की। इसके बाद चौथी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई राई स्पोर्ट्स स्कूल में की। स्नातक दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज से की। साहिल के परिजनों ने बताया कि साहिल शुरु से ही होनहार विद्यार्थियों में से रहा है। उन्होंने बताया कि साहिल की ट्रेनिंग चेन्नई में अप्रैल में शुरू होगी। संवाद