महंत मिजलिश नाथ की याद में आयोजित कुश्ती दंगल में हाथ मिलाते पहलवान। स्रोत : संस्था
- फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
गोहाना। गांव रभड़ा में महंत मिजलिश नाथ की याद में मेला व कुश्ती दंगल कराया गया। पहली कुश्ती में विजय सोनीपत ने शुभम बहादुरगढ़ को हराया। दूसरी कुश्ती में सागर रभड़ा ने विकास रोहतक को पटखनी दी। तीसरी कुश्ती में सागर बहादुरगढ़ ने विकास मधुबन को मात दी। इस मौके पर धरमबीर ठेकेदार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री सोनू रभड़ा, जगदीश पहलवान, रिंकू, राजू पहलवान, पूर्व सरपंच प्रदीप मलिक मौजूद रहे। संवाद