फोटो: 24रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक सफाई मित्रों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। नगर पालिका सचिव प्रवीन ने कहा कि यदि हम स्वस्थ है तभी हम अपनी जिम्मेदारी सही से निभा सकते हैं। हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. जयप्रकाश ने सफाई मित्रों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर काम करने वाले सफाई दूतों का बीमारियों से बचाव करना जरूरी है। प्रियंका यादव ने कहा कि कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश देने वाले स्वच्छता दूतों की सेहत का ध्यान रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर प्रवीन पांचाल, रिजवान, हेमलता, कविता, आशी, कृष्णा, विनीता, प्रिया का सहयोग रहा।