पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी। स्रोत:पुलिस
रोहतक। सीआईए दो ने सेक्टर- 2 की मार्केट के पास छापा मारकर दो युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी इस्माईला निवासी सचिन उर्फ भालू और रुड़की निवासी अंकित उर्फ छबीला से दो देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
एसआई आजाद नैन ने बताया कि सीआईए दो की टीम सैक्टर-2 की मार्केट के पास पहुंची तो दो युवक कार में बैठे थे। शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और कारतूस मिले।