28-सुभाष पार्क में पौधरोपण करते आरडब्ल्यूए सुभाष नगर के प्रतिनिधि। स्रोत : आरडब्ल्यूए
रोहतक। जलियांवाला बाग हत्याकांड के स्मृति दिवस पर सोमवार को नेता जी सुभाष पार्क सुभाष नगर में आरडब्ल्यूए सुभाष नगर प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने कहा कि यह बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नही बल्कि स्वाभिमान, साहस और अदम्य राष्ट्र प्रेम की ज्वाला है। मौके पर समाजसेवी जसबीर कुमार, धर्मसिंह प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप सहगल, राजीव कादयान,शाम सहगल, राजकुमार, गौरव, सुमन व कृष्णा ने श्रद्धांजलि दी। संवाद