रोहतक । रोहतक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान दलेर ने की तथा संचालन राकेश ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से किसी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया और वेतन वृद्धि भी नहीं हुई है। महंगाई के बावजूद मजदूरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। धरने में सीटू व मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के कई पदाधिकारी शामिल हुए और कर्मचारियों के अधिकारों की मांग उठाई। संवाद