फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रुद्र व कुंज फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
48...जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट रुद्र, कुंज व आरवी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 लड़कों में रुद्र व कुंज ने फाइनल में जगह बनाई। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित की जा रही है। कोच भावना सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस अध्यक्ष राजीव खुराना, सचिव विकास सैनी, परमिंदर मोर व विजय कुमार मौजूद रहे। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मेयर मनमोहन गोयल शिकरत करेंगे। अंडर-11 लड़कियों में भव्या व आरवी ने फाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 लड़कों में नव्यांश, हिमनेश और लड़कियों में डिंपी, सुहाना ने फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 लड़के पारस, मयंक व लड़कियों में पारूल, सुहाना फाइनल में पहुंचे। अंडर-17 लड़के ध्रुव, कृत्ज्ञ व लड़कियों में अंशिका, पारूल ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें