रोहतक। शहर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बालकनाथ कॉलोनी निवासी नवाब से शुगर का झाड़ा लगाने के बहाने 8000 रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी ठग ली। नवाब ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि वीरवार को सुबह पंजाब नेशनल बैंक से पेंशन के 8000 रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। गुलाब रेवड़ी चौक के पास एक युवक ने उन्हें रोककर उनके साथ ठगी को अंजाम दे दिया। आरोपी ने प्रसाद लाने का बहाना बनाकर नवाब को इंतजार करने को कहा और फिर वापस नहीं आया। संवाद