रोहतक। रोहतक निवासी नवीन कुमार के साथ हुए 2.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी में पुलिस ने आरोपियों का खाता बंद कराकर 98 हजार रुपये वापस दिलवा दिए हैं। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर नवीन के दोस्त की फेक आईडी बनाकर उनको फोन किया। सामने वाले ने कहा कि वह अमेरिका गया है और उस किसी दोस्त को तीन लाख रुपये देने है। वह उनको 5 लाख रुपये भेज रहा है। उसमें से तीन अभी दे दो और जब वह वापस आएगा तो दो लाख रुपये उसी समय ले लेगा। कुछ ही देर में एक व्यक्ति का फोन आया और उसने अपने को नवीन के बैंक का प्रबंधक बताते हुए कहा कि उनके खाते में 5 लाख रुपये की विदेशी करेंसी आई है। जो 24 घंटे बाद डालर से रुपये में बदल जाएगी। नवीन को विश्वास हो गया कि उनके दोस्त ने रुपये भेज दिए है। इसके बाद बताए गए खाते में उन्होंने 2.99 लाख रुपये भेज दिए।