फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेटी की शादी की तैयारी कर रही महिला के खाते से निकाले 2.60 लाख रुपये

Tue, 28 Nov 2023 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। बेटी की शादी की तैयारी कर रही महिला उस समय सकते में आ गई, जब उसे पता चला कि खाते से किसी ने 2 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि बैंक मैनेजर व कर्मचारियों ने इसके लिए महिला के फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग किया गया। सिविल लाइन थाने में स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। बैंक मैनेजर का नाम नहीं लिखा है।
पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी ममता रानी ने दी शिकायत में बताया कि उसका माडल टाउन स्थित बैंक में खाता है। 18 फरवरी 2020 को उसके खाते से 1 लाख 60 हजार व 18 मई 2020 को एक लाख रुपये निकाल ले गए। उसे अब पता चला है। महिला का आरोप है कि बैंक मैनेजर व कर्मचारियों ने उसकी अनुमति के बगैर खाते से पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन

15 दिन पहले जब वह बैंक खाते से पैसे निकलवाने गई तो उसे पता चला कि उसके खाते से 2 लाख 60 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसने बैंक मैनेजर से बात की तो वे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

31 जनवरी को बेटी की शादी
पीड़िता ने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़े थे। अब पता चला कि तीन साल पहले उसके खाते से 2 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। 31 जनवरी को बेटी की शादी है, जिसकी तैयारियां करने के लिए ही रुपये निकालने गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें