फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैंक खाते से 109500 रुपये ठगे, केस दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। भिंडावास निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात ने 109500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव भिंडावास निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने घर पर था। उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें 13 रुपये कटने की जानकारी आई। उन्होंने सोचा कि बैंक ने कुछ चार्ज काटा होगा। फिर उनके मोबाइल पर मैसेज में एक ओटीपी आया था। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही तुरंत बाद उनके बैंक खाते से एक लाख 9 हजार 500 रुपये कट गए। उन्होंने तुरंत ही इस बारे में बैंक को सुचित किया। साथ ही साइबर हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाई। उन्हें शक है कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें