फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी में फिर घुसे उपद्रवी, फैक्ट्री में घुसकर गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

Thu, 25 Feb 2016 02:54 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुमेश विग आईएमटी क्षेत्र में इंडस स्कूल के पास ऑटो मोबाइल पार्ट्स की फैक्ट्री में उच्च पद पर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे कार में सवार होकर करीब 10 से 15 युवक ने फैक्ट्री में घुसने का प्रयास किया। जब गार्ड ने आरोपियों को रोका तो उन्होंने गार्ड पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद फैक्ट्री के सभी गार्ड इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद सभी आरोपी फिर से बाइक पर सवार होकर आ गए। इस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। आरोप है पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। रुमेश ने बताया कि यदि निजी सुरक्षा गार्ड मौके पर नहीं होते तो आरोपी फिर से वारदात को अंजाम दे देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें