05सीटीके18...झज्जर रोड पर स्थित दुकान की टूटी पडी छत।
रोहतक। दिगंबर जैन मंदिर की 20 दुकानें खस्ता हालत में हैं। इनकी सूचना सोसाइटी ने नगर निगम को कई बार दी गई है। बार-बार सूचना देने के बाद भी नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण वीरवार को राजेंद्र टक्कर की झज्जर रोड जैन जती स्थित दुकान नंबर-5 की छत गिर गई। इस हादसे में दुकानदार बाल बाल बचा। दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है। उक्त स्थान पर 15 और दुकानें हैं। इनकी हालत बेहद खराब है। उपरोक्त दुकानों की तरफ नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात होने पर इन सब दुकानों की छत गिर सकती है, जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है।