महम। खंड के गांव किशनगढ़ में रात एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मकान मालिक राजू पांचाल ने बताया कि घटना के समय परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी कमरे में रोजाना बच्चे सोते थे। उन्होंने बताया कि छत गिरने से कमरे में रखा सामान टूट गया। पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर शिवकुमार पांचाल का कहना है कि परिवार गरीब है। मकान काफी पुराना हो गया है। दूसरे कमरे भी सुरक्षित नहीं हैं। ग्रामीण रामभज प्रजापत, अशोक पांचाल आदि का कहना है कि बरसात के बाद अगले दिन धूप खिली तो छत अचानक गिर गई। उनकी मांग है कि परिवार को प्रशासन की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।