30सीटीके03.वैश्य महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में जीत क
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। एमडीयू खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व वैश्य एजुकेशन सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र बंसल, मदन लाल गुप्ता व नितिन गुप्ता भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय कोच मुन्नी जून ने बताया कि फाइनल मैच वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक व एमकेजेके रोहतक के बीच हुआ। जिसमें वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक ने एमकेजेके रोहतक को 35-28 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान का मैच जीसीडब्लू रोहतक और जीसीडब्ल्यू बहादुरगढ़ के बीच हुआ। जिसमें जीसीडब्ल्यू बहादुरगढ़ ने जीसीडब्ल्यू रोहतक को 28-22 से हराया। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक ने, दूसरा स्थान एमकेजेके रोहतक ने, तीसरा स्थान जीसीडब्ल्यू बहादुरगढ़ ने व चौथा स्थान जीसीडब्ल्यू रोहतक ने प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता ऑर्गेनाइज सेक्रेटरी व अंतरराष्ट्रीय कोच मुन्नी जून, डॉ. सुरजीत नीमा व पदमा मित्तल की ओर से करवाई गई। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवीण राठी, भूपेंद्र, मनोज कुमार, सविता, ममता व निशा ने निभाई। प्रो. आर पी गर्ग व राजेंद्र बंसल ने खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।