14सीटीके38...एमडीयू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद महिला खिलाड़ी। स्रोत:ए
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में अंतर महाविद्यालय की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। वीरवार को दो मैच खेले गए, दोनों मैच खराब मौसम के कारण 15-15 ओवर के खेले गए। पहला मैच जाट कॉलेज रोहतक व टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत के बीच खेला गया। सोनीपत की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता। जाट कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। जाट कॉलेज ने पहले बैटिंग करते हुए 14.5 ओवर में महज 58 रन पर ऑलआउट हो गई। जाट कॉलेज की तमन्ना ने 1.5 ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में सोनीपत की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट खोकर 59 बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल व सैनी कॉलेज रोहतक के बीच मैच होगा। पलवल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पलवल की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 72 रन बनाए। सरस्वती कॉलेज की रीतू ने तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए व सैनी कॉलेज की काजल ने 32 रन बनाए। जवाब में सैनी कॉलेज की टीम ने 12.3 ओवर में एक विकेट खोकर 73 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विजेता टीम को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच मुकेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार को तीसरे स्थान के लिए व फाइनल मैच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए जाट कॉलेज रोहतक व सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल के बीच खेला जाएगा व फाइनल मैच सैनी कॉलेज रोहतक व टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत के बीच खेला गया।