फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिगड़ने लगी है रोहतक की हवा, एक्यूआई 326 पहुंचा

Sun, 29 Oct 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रविवार को सोनीपत रोड पर अलसुबह नजर आया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। इसे पराली जलाने का असर कहें, या वाहनों व अन्य कारणों से बढ़ रहे प्रदूषण का असर। कारण चाहे जो भी हो, मगर रोहतक में हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। मौसम में बदलाव के चलते हवा में बढ़ती नमी प्रदूषण की समस्या को बढ़ा रही है। यही वजह है कि एक्यूआई इंडेक्स लाल होने लगा है। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 326 पहुंच गया। हवा में धूल कणों की मात्रा बढ़ने से स्थिति खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। अक्तूबर माह समाप्त हो रहा है। नवंबर की शुरुआत में ठंड का भी पदार्पण हो रहा है। इस मौसम में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने लगी है। इससे वायुमंडल में तैरते धूल कण भारी होकर धरातल पर ही बने रहने लगे हैं। खासकर सुबह व शाम के समय ठंडे मौसम में यह स्थिति अधिक रहती है। इसी दौरान एक्यूआई का स्तर भी खतरनाक स्तर की ओर बढ़ना शुरू जाता है। यह स्थिति रेस्पिरेट्री सिस्टम पर असर करती है। एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंचेन पर लाल हुआ इंडेक्स सांस संबंधी परेशानी शुरू होने का साफ संकेत देता है। इस कारण सांस के राेगियों की परेशानी बढ़ जाती है। लंबे समय तक इस माहौल में रहने वाला भी सांस का रोगी बन सकता है।
10 घंटे में 274 से बढ़कर 326 पहुंचा एक्यूआई
जिले में एक्यूआई का स्तर रविवार को तेजी से बढ़ा। सुबह 8 बजे एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे यह 326 पर पहुंच गया। पिछले करीब दस घंटे में एक्यूआई लगातार बढ़ा। दोपहर करीब बारह बजे एक्यूआई 284 दर्ज किया गया। एक्यूआई का इस तरह बढ़ना हवा की गुणवत्ता के प्रभावित होने का साफ संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें