फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा नेत्री से मांगी 10 लाख की चौथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर हलके की जजपा अध्यक्ष संतोष अहलावत से अज्ञात युवक ने फोन पर 10 लाख की चौथ मांगी है। धमकी दी है कि चाहे मकान बेचकर पैसे दो, नहीं तो जान से मार दूंगा। जजपा नेत्री ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। आरोपी की कॉल डिटेल जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक संतोष अहलावत ने दी शिकायत ने बताया कि वह परिवार सहित शास्त्री नगर में रहती है। 8 जून की रात को करीब 12:00 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि 10 लाख का बंदोबस्त कर दीजिए, जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई तो युवक ने कहा चाहे घर बेचकर पैसे दो। साथी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इसलिए साइबर सेल क्यों दी जा रही है। ..... पुलिस ने संतोष अहलावत की शिकायत पर जबरन वसूली और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल कर रहे हैं। : इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें