फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य महिला कॉलेज की शिक्षिकाओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। हरियाणा कॉलेज टीचर्स यूनियन के निर्देशानुसार वैश्य महिला महाविद्यालय में कार्यरत अध्यापकों ने मंगलवार को धरना देकर विरोध जताया। यही नहीं, विरोध स्वरूप 30 मई से 7 जून तक काले बिल्ले लगाकर काम किया। कॉलेज यूनियन प्रधान डॉक्टर सुजाता ने बताया कि ऐडेड कॉलेज के स्टाफ को सातवें वेतन आयोग के तहत एचआरए का लाभ नहीं दिया जा रहा है। एनपीएस का शेयर 10 प्रतिशत पर अटका हुआ है। सरकारी कर्मचारियों को यह शेयर बढ़ाकर 14 प्रतिशत दिया जा रहा है। ऐडेड कॉलेज के स्टाफ को चिकित्सा सुविधा का भी लाभ नहीं है। हर महीने वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है। यह बड़ी समस्या बन गया है। वर्ष 2006 के बाद लगे स्टाफ को ग्रेजुएटी के लाभ से वंचित रखा गया है। इन्हीं मांगों को लेकर ही धरना दिया गया है। इससे पूर्व काले बिल्ले लगाकर काम करते हुए विरोध प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें