पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा गांधी कैंप के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : Amar Ujala
22अप्रैल की रात को हुआ था गांधी कैंप बाजार में दुकानदार पर हमला
ः एक महिला को किया है पुलिस ने गिरफ्तार, बाकी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
ः एसपी ने सीआईए प्रथम को सौंपी जांच, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
रोहतक।
वार्ड 14 से निगम पार्षद राधेश्याम ढल, बाजर के प्रधान जितेंद्र विज, पूर्व प्रधान विजय परुथी, नरेश भुटयानी, अंकुर नागपाल व अन्य व्यापारी सोमवार दोपहर एसपी उदय सिंह मीना से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। एसपी से बताया कि 22 अप्रैल को बाजार में सरेआम बैग व्यापारी पर हमला किया गया। उसके सिर में तेजधार चाकू मारा गया। साथ ही सिर में मटको से वार किया। पुलिस ने अब तक आर्य नगर की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके बुलाने पर आरोपी युवक आए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में रोष है। एसपी ने व्यापारियों को बताया कि केस आर्य नगर थाने से अपराध जांच शाखा प्रथम को सौंप दिया है। जल्द आरोपी भी पकड़ में होंगे।
बाक्स
यह था मामला
पुलिस के मुताबिक गांधी कैंप निवासी सोनू ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांधी कैंप बाजार में बैग व पर्स की दुकान है। वीरवार को ज्योति नाम की एक महिला दुकान से बैग लेकर गई थी। शुक्रवार शाम को दोबारा आई और बैग बदलने की कहने लगी। उसने बैग बदलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर वह कहासुनी करने लगी, तब उसने अपनी पत्नी को बुला ली। उस समय ज्योति वापस चली गई। थोड़ी देर बाद वह दुकान के बाहर खड़ा था। वहां से टहलता हुआ सब्जी मंडी के पास चला गया। तभी ज्योति के बुलाने पर पांच-छह युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। खुद को बचाने के लिए वह भागा, लेकिन युवकों ने उसके दबोच लिया। सिर में तेजधार हथियार मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथ ही उसकी सोने की चेन व सात हजार रुपये के करीब नकदी छीनकर ले गए। घायल दुकानदार को देर रात पीजीआई में दाखिल कराया गया था। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला ज्योति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन युवक अब तक फरार हैं। जांच में पता चला था कि आरोपी युवक सुनारिया व लाढ़ोत गांव के बताए गए हैं।