माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
एमडीयू में फीस वृद्धि को लेकर वीरवार को एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर को कार्यकर्ताओं ने विवि के गेट नंबर 2 के बाहर सरकार का पुतला जलाया।
एसएफआई जिला अध्यक्ष अर्जुन ने कहा कि एमडीयू प्रशासन ने बेतहाशा फीस वृद्धि की है। विवि के विभिन्न विषयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। यह विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। उच्च शिक्षा के लिए आम परिवार के बच्चों को भारी परेशानी उठानी होगी। धन नहीं होने पर उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। इससे समाज में पढ़े लिखे और अनपढ़ के बीच की खाई गहरी होगी। जबकि सरकार को यह खाई पाटने की जरूरत है। हर व्यक्ति तक शिक्षा की पहुंच बनाना जरूरी है। इसी से समाज व देश शिक्षित बनेगा। सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के शिक्षा के प्रति रवैये को लेकर विद्यार्थियों में रोष है। संगठन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विरोध करेगा।