पुलिस के मुताबिक वैश्य संस्था के नजदीक वैश्य व्यायामशाला व गौशाला बनी हुई है। वीरवार सुबह पता चला कि संस्थान के दानपात्र का ताला टूटा हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। व्यायामशाला के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लग सके।