फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी में साथी ने की राजमिस्त्री की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री कृष्ण कुमार निवासी कबीर कॉलोनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक कबीर कॉलोनी निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय कृष्ण कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उन्होंने नेहरू कॉलोनी में एक दिन पहले मकान बनाने का ठेका लिया था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे उसके पिता नेहरू कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर गए थे। वहां पर साथ में काम करने वाला श्रमिक भी था। शाम करीब 6:00 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता के सिर में श्रमिक ने कुल्हाड़ी मार दी है। वह अपनी मां और दूसरे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल पिता कृष्ण कुमार को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें