रोहतक। किसान आंदोलन के दौरान मकड़ोली टोल पर लंबे समय से धरना देने वाले किसान नेता राजू मकड़ोली व उसके साथी को जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर एक दर्जन युवक उन्हें मारने के लिए आए, लेकिन समय रहते सूचना मिलने के कारण पुलिस की मौजूदगी से जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सिसरोली गांव निवासी एक युवक ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे वह किसान नेता राजू मकड़ोली के कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी एक युवक का फोन आया की राजू मकडोली और उसे मारने के लिए स्कॉर्पियो में सवार होकर एक दर्जन युवक आ रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहले टोल पर तैनात हो गई, तभी दो स्कॉर्पियो आई, लेकिन पुलिस को मौके पर देखकर आरोपी सीधे निकल गए।
.....
टोल पर की थी बड़ी रैली, आए थे राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह
किसान आंदोलन के दौरान राजू मकदोली व उसके साथियों ने टोल पर बड़ी रैली की थी जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह चडूनी पहुंचे थे, इतना ही नहीं राजू मकडोली ने लंबे समय तक टोल धरना आयोजित किया था।