फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर में घर लौट रही युवती का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पुलिस के मुताबिक युवती ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 9:25 पर वह घर के पास गली से गुजर रही थी, पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए। पास से गुजरते समय पीछे बैठे एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 6500 रुपये की नकदी, एक जोड़ी टॉप्स, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड था। उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ़ झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया। ...... 2 दिन पहले सेक्टर 1 और 3 में हुई थी वारदात शहर में जो झपटमारी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। 2 दिन पहले ही स्कूटी सवार युवक सेक्टर 1 में महिला प्राचार्य व सेक्टर 3 में पूर्व एडीए की पत्नी की चेन झपट कर ले गया था। अब तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें