फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर आए युवक को पीटा, दो साल पहले हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुुताबिक एकता कालोनी निवासी मनोज ने दी शिकायत में बताया कि होली पर वह अपने मामा के घर लाहली गांव आया हुआ था। शाम सात बजे होली दहन देखने के लिये फिरनी की तरफ ठेके के पास खड़ा था। तभी पीछे से जयसिंह उर्फ गोलु आया और उसे पकड़ लिया। बोला, रविदास जयंती पर 2 साल पहले जो झगडा हुआ था। आज तेरे को मजा चखाता हूं। इतनी देर मे निखिल व नितिन व तेलु उर्फ गुलशन, सन्नी व अन्य आ गए। उनके हाथों में लोहे की राड, पाइप व अन्य हथियार थे। उसे आरोपियों ने चोटें मारी। उसके मामा के लड़के विनय व मामी शीला ने आकर छुडवाया। आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच झगड़े में उसके 8500 रुपये भी गुम हो गए। साथ ही आधार कार्ड , ड्राईविंग लाईसेन्स व एटीएम भी नहीं मिले। आरोप है कि गांव एक व्यक्ति आरोपियों को उसके खिलाफ भड़काता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें