फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियानी मैं युवक को पीट-पीटकर बेहोश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पुलिस के मुताबिक बनियानी गांव निवासी रणधीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का 20 वर्षीय रवि शुक्रवार को गली से गुजर रहा था। रास्ते में मंगल के घर के पास उसे झगड़े की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो उसका लड़का रवि गली में गिरा हुआ मिला। गांव के युवक देवेन्द्र, जोगेन्द्र, पांडे, गोरव, बिन्दे व अन्य उसके लड़के से मारपीट कर रहे थे। उसने गांव निवासी चांद, अरविंद व गोर्धन की मदद से बेटे को छुड़वाया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया। रंजिश के चलते उसके बेटे को पीटा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें