फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली गैंगवार ः 10-10 हजार के इनामी दो सगे भाई अंकित उर्फ बाबा व सन्नी साथियों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
एसटीएफ रोहतक की गिरफ्त में अंकित उर्फ बाबा गैंग के 5 सदस्य, जिनमें दो रिटोली और 3 झज्जर जिले के गांव डीघल के निवासी हैं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोहतक। रिटौली में चल रहे खूनी गैंगवार को रोकने के लिए पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। एसटीएफ रोहतक ने एक गैंग के सरगना दो सगे भाइयों अंकित उर्फ बाबा व सन्नी को गैंग के साथ तीन और साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों पर पहले से 10-10 हजार रुपये का इनाम था, जबकि अब एसपी ने 50 हजार तक का इनाम घोषित करने के लिए डीजीपी कार्यालय पत्र भेजा हुआ है। अब शिवाजी कालोनी थाना पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। एसटीएफ के डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि रिटौली गांव में पांच साल से गैंगवार चल रही है। दोनों के सरगना गांव के ही युवक हैं। मार्च माह में ही तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। एक तरफ हिमांशु उर्फ भाऊ गुट है तो दूसरी तरफ गांव के ही युवक अंकित उर्फ बाबा ने गैंग बना ली थी। 2 मार्च को भाऊ की मौसी के लड़के 22 वर्षीय रोहित रोहित उर्फ़ बजरंग व आरोपी को पकड़ रहे राजेन्द्र उर्फ़ माडू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बाद भाऊ गैंग ने गांव के बस संचालक हंसराज उर्फ हंसे की हत्या कर दी। शक था कि हंसराज बाबा गुट की आर्थिक मदद कर रहा है। तभी से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। आईजी ममता सिंह व एसपी उदय सिंह मीना ने गांव का दौरा भी किया था। साथ ही गांव में अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है। अब एसटीएफ रोहतक के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरेश सहरावत की टीम को सूचना मिली कि अंकित बाबा गैंग गांव के अंदर एक मकान में एकत्रित हुई है। तत्काल पुलिस की टीम ने दबिश देकर अंकित उर्फ़ बाबा, उसके भाई सन्नी, झज्जर जिले के डीघल निवासी अमित उर्फ़ मीता, विनीत उर्फ़ विन्नी डीघल व यश उर्फ़ गज्जू को काबू कर लिया। ............. मिठाई विक्रेता से मांगी थी 25 लाख की चौथ पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी को अंकित उर्फ बाबा अपने साथियों के साथ सुनारिया चौक स्थित मिष्ठान भंडार पर पहुंचा। साथ ही दुकानदार से 25 लाख की चौथ मांगी। मना करने पर उसे गोली मार दी। शिवाजी कालोनी थाने में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद एसपी उदय सिंह मीना व एएसपी मेधा भूषण मौके पर पहुंची थी। .... गैंग के सदस्यों का यह है आपराधिक रिकार्ड अंकित उर्फ बाबा ः अंकित के खिलाफ 2016 में शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। जमानत पर आने के बाद 2018 में मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ। 2022 में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ, जबकि मार्च 2022 में हत्या का मामला दर्ज किया गया। ... सन्नी ः झज्जर के सदर थाने में 2021 में मारपीट व धमकी, दिसंबर 2021 में बेरी थाने में जानलेवा हमला, जनवरी 2021 में आर्म्ज एक्ट, मार्च 2022 में शिवाजी कालोनी थाना रोहतक में हत्या का केस दर्ज हुआ है। .... विनीत उर्फ़ विन्नी ः फरवरी 2021 में बेरी थाने में आर्म्ज एक्ट, जनवरी 2021 बेरी थाने में लूट, दिसंबर 2021 में बेरी थाने में हत्या के प्रयास, फरवरी 2022 में शिवाजी कालोनी थाने में हत्या के प्रयास व मार्च 2022 में शिवाजी कालोनी थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ। ..... अमित उर्फ़ मीता व यश उर्फ गज्जू ः फरवरी 2022 में हत्या के प्रयास व मार्च 2022 में हत्या का मामला शिवाजी कालोनी थाने में दर्ज हुआ है। .... एसटीएफ टीम में ये टीम रही शामिल ः इंस्पेक्टर हरेश सहरावत, एएसआई हितेंद्र, हवलदार जितेन्द्र व योगराज, सिपाही सन्दीप, तकदीर सिंह, हरेन्द्र, सचिन व संदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें