फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 6 मुक्केबाज बेटियों ने अम्मान में जीता सोना, 4 हरियाणा से

विज्ञापन
जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली हरियाणा की बेटियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। जोर्डन के अम्मान में हुई एएसबीसी एशियाई युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 देश की बेटियों ने अपने भार वर्ग में 6 स्वर्ण पदक जीते हैं। इनमें 4 बेटियां हरियाणा की हैं। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज बेटियों ने धमाल किया। इनमें 4 बेटियां हरियाणा से हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते इन्होंने 4 स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इनमें हिसार के धंधेरा से विनी मलिक, सीसाय से विधि सिहाग, पाबड़ा से रुद्रीका कुंडू, पानीपत के आटवाला से यक्षिका शामिल है। संघ ने बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें