रोहतक।
पुलिस के मुताबिक पिता ने दी शिकासत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी कालेज के अंदर कोर्स कर रही थी। साथ ही कालेज के हॉस्टल में ही रहती थी। दो दिन पहले उसने कॉल की तो बेटी कालेज के अंदर थी। डेढ़ बजे उसके माता-पिता कालेज में उससे मिलने आए तो वह नहीं मिली। मोबाइल भी बंद आ रहा है। हॉस्टल में पता किया तो दूसरी छात्राओं ने बताया कि वह पढ़ने की कहकर गई थी। उसने कई जगह पता किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बेटी तय हो चुका है। जिस युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था, उसके पास वाट्सअप पर मैसेज आया कि शादी से मना कर दे। इतना ही नहीं, मिस कॉल भी आई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।