फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड रोड पर 5जी मोबाइल टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। शहर के प्रेम नगर हैफेड रोड पर मोबाइल कंपनी की ओर से लगाए जा रहे 5जी का टावर का इलाके के लोग विरोध कर रहे हैं। टावर नहीं लगाने के लिए वीरवार को लोगों ने नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमीशनर से मुलाक़ात की। निगम प्रशासन को दी शिकायत में लोगों ने कहा है कि रिहायशी इलाके में 5जी मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इसका शुरू से ही विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में दिसंबर में भी निगम कार्यालय में शिकायत दी गई थी। इसके बाद काम रुक गया था। अब फिर से टावर का काम शुरू हो गया है। मोबाइल टावर की घातक रेडिएशन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए सभी इसे नहीं लगाए जाने की आवाज उठा रहे हैं। यह काम तुरंत प्रभाव से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें