फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने सास को बालों से घसीट कर पीटा, सास को दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक तरफ महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान किया जा रहा है, दूसरी तरफ शहर के सेक्टर एक में एक बहू द्वारा सास को बालों से घसीटकर पीटने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट थाने में बहू के खिलाफ सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 1 में रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआई में नौकरी करती है। दो दिन पहले ड्यूटी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे घर आई थी। घर आकर अपने काम में व्यस्त हो गई। तभी घर के दरवाजे की घंटी बजी। उसने दरवाजा खोला तो सामने पुत्रवधु खड़ी थी। आरोप है कि बहू ने आते ही उसे बालों से पकड़ लिया और लात व घूसे मारने शुरू कर दिए। जब सास की सास छुड़वाने लगी तो उसे भी धक्का दे दिया। इसके बाद बालों से घसीट कर पकड़े फाड़ दिए। किसी ने शिकायतकर्ता ने अपने देवर को फोन किया। साथ ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। बहू ने जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें