: दंपत्ति के हाथ तोड़े, पीजीआई में दाखिल
: पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज
रोहतक। पुलिस के मुताबिक टिटौली गांव निवासी सत्यनारायण ने दी शिकायत में बताया कि हिसार के फार्म हाउस में नौकरी करता था, लेकिन अब गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता है। पड़ोसी कुलदीप व उसका परिवार काफी समय से उसे तंग करते आ रहे हैं। उसने केस भी दर्ज करवाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 21 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे खेत में ट्यूबवैल से पानी देने बाइक पर खेत में गया था। थोड़ी देर में कुलदीप, उसकी पत्नी व राजेंद्र सिंह आए। आरोपियों ने गंडासी व लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपी कुलदीप उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उसके हाथों, कमर व आंख के पास चोटें मारी। साथ ही उसकी पत्नी को सिर व बाजू पर चोट मारी।