रोहतक।
पुलिस के मुताबिक हनुमान कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी चार बहने हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित है। उसकी पत्नी 10 दिन पहले मायके गई थी, जबकि वह औऱ माँ व बहने काम से बाहर गए हुए थे। शाम को वापस आए तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। दोनों कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। अंदर बेड तथा अलमारियों में से सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे सताईस हजार रुपये व मेरी बहनों के दो जोड़ी सोने की बालियां, पत्नी की दो ग्राम सोने की बाली और नाक की बाली और 60 ग्राम(साठ ग्राम) चांदी की पाजेब चुरा कर ले गए