लहली स्टेडियम में मैच जीतने के बाद महाराष्ट्र की टीम
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में असम व महाराष्ट्र के बीच रणजी संपन्न हुआ। महाराष्ट्र की टीम ने असम को एक पारी से हराया। पहली पारी में 514 रन बना कर महाराष्ट्र ने असम के सामने 515 रनों का लक्ष्य रखा। असम की टीम पहली पारी में 248 रन ही बना सकी। महाराष्ट्र ने कसी हुई गेंदबाजी के जरिये पूरी टीम को आलॉउट कर फॉलोऑन दिया। असम की टीम फॉलोऑन खेलते हुए 160 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई और पारी से हार नहीं बचा पाई।