रोहतक।
पुलिस के मुताबिक विशाल नगर निवासी अशोक ने शिकायत दी है कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर दूध की डेयरी खोल रखी है। शनिवार को उसकी पत्नी व उसकी बहन काम कर रही थी। तभी भानजा समीर 70 के करीब लोगों को साथ लेकर आया और डेयरी के अदंर से भैंस व गाय खोलकर भगा दी। डेयरी में रखा सामान बाहर फैंक दिया। जब उसकी पत्नी व बहन ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अशोभनीय व्यवहार किया। सूचना पाकर वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आखिर में पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस को देखकर कई युवक भाग गए, जबकि भानजा समीर और सुनील, कुलविंद्र, विशाल, अरविंद, सागर व अजय वहीं रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।