फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कुशीनगर का युवक 23 किलो गांजे सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिटी के हिसार रोड पर शास्त्री नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे यूपी के युवक प्रदीप को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ सहित काबू किया गया। एंटी नारकोटिक्स टीम ने आरोपी के पास से 23 किलो गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ सिटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम में अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया और कहां से सप्लाई करना था। पुलिस के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि यूपी के कुशीनगर जिले के गांव सैरीसंवा निवासी प्रदीप काफी समय से रोहतक के शास्त्री नगर में किराए पर रह रहा है। वह नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। अब भी उसके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है।योजना के तहत पुलिस ने हिसार रोड पर एलपीएस फैक्ट्री के सामने वाली गली में दबिश दी।शक के आधार पर एक युवक को काबू किया। पूछताछ के दौरान पहचान प्रदीप के तौर पर हुई। मजिस्ट्रेट के सामने उसके पास से बरामद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई तो 23 किलो गांजा बरामद हुआ । इससे अपराध जांच शाखा प्रथम एक सप्ताह पहले यूपी के बरेली के युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित सांपला से गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें