फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और तहसीलदार ने गांधी कैंप का किया दौरा

विज्ञापन
गांधी कैम्प में चिन्हित प्रापर्टी की जांच करते एसडीएम राकेश कुमार, तहसीलदार शिवकुमार आदि। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के बराबर प्रस्तावित सर्विस रोड की जद में आ रहे 151 मकान, दुकान और खाली प्लॉट को अंतिम रूप से चिन्हित किया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी की टीम ने जद में आ रही प्रॉपर्टी को होने वाले नुकसान का वैल्यूएशन किया। नगर निगम के तहसीलदार शिव कुमार ने बताया कि शनिवार को टोटल मशीन से डिमार्केशन किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ दुकानदारों को पावर हाउस चौक पर बनी दुकानों और मकान व प्लॉट के स्वामियों को पीजीआई से ली जमीन पर स्थापित किया जाएगा। तब ही सड़क बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें