रोहतक।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि तेज कालोनी में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। वह मजदूरी का कार्य करता था और उसकी पत्नी मायके गई हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात को रघु घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो चिंता हुई। परिवार के लोग ऊपर गए। कमरे के अंदर रघु पंखे में फंदा डालकर लटका हुआ था। घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।