माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
शहर के आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों हुए पथराव मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता दोपहर 2:00 बजे तक के लिए वहीं धरने पर बैठ गए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद कुछ लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया था। भाजपा के इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्थर भी फेंके। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्थरबाजी करने वालों की गिरफ्तारी जानबूझकर नहीं की जा रही है। वीडियो में उनकी पहचान होने के बावजूद पुलिस ने बचाने का प्रयास कर रही है। यह सब सरकार के संरक्षण के दबाव में किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार व पुलिस के लचर रवैया के चलते कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अभी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन तेज करते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।