फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला बाईपास से आगे प्लाट को लेकर मारपीट, साढ़े 3 लाख भी छीने

विज्ञापन
शीला बाईपास के नजदीक प्लॉट जिसको लेकर है विवाद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ः पुलिस को दी शिकायत में बोहर निवासी अनिल ने लगाया आरोप ः सिविल लाइन थाने में चार नामजद सहित 25 के खिलाफ केस दर्ज रोहतक। पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी अनिल ने दी शिकायत में बताया कि उनका शीला बाईपास से आगे राजीव गांधी चौक की तरफ जाने वाले रोड पर प्लाट है। शनिवार दोपहर सवा 12 बजे वह परिवार के सदस्य श्रीभगवान, अमित, विनोद, कृष्ण, सतनारायण व बलवान के साथ अपने दादालाही प्लाट को देखने गये। देखा कि तीन-चार गाड़ियों में सवार लोग घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने नींव खोदने व चिनाई वालों को दादालाही प्लाट में चिनाई करने से मना किया तो एकदम घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य श्रीभगवान, अमित , विनोद , कृष्ण , सतनारायण व बलवान ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोपी हथियार लहराते हुए भागने लगे। कहने लगे कि श्रीभगवान व अमित को उठाकर गाड़ी में डालकर ले चलो। शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक उसकी जेब से डेढ़ लाख , गले से चार तोले की सोने की चैन व भाई श्री भगवान की जेब से 2 लाख छीनकर ले गए। पूरी वारदात शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने लूट, मारपीट व अपहरण् के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि पैसे छीनने का आरोप लगाया गया है, लेकिन अभी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें