: हिसार जेल में बंद है सुमित उर्फ छोटा
: टेलर हत्याकांड में करनी है पूछताछ, पुलिस ने दोबारा लगाई अदालत में अर्जी
: कोरोना के चलते पहले जेल प्रशासन ने नहीं किया था
रोहतक
महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पिछले माह पुरानी रंजिश के चलते सैमन गांव में टेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर गांव के युवक विकास उर्फ मटरी
के नाम से पोस्ट जारी की गई। पोस्ट में लिखा हुआ था कि अभी सिलसिला चलता रहेगा। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन विकास उर्फ मटरी लगातार दबिश के बावजूद हाथ नहीं आ रहा है।पुलिस ने उसके भाई सुमित उर्फ छोटा को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेने का निर्णय लिया है, ताकि मामले में और कोई सुराग लग सके। छोटा किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में अर्जी लगाई गई थी, लेकिन करोना संक्रमण के चलते उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। अब दोबारा से पुलिस सुमित उर्फ छोटा को प्रोडक्शन वारंट पर लेने का प्रयास कर रही है।