रोहतक।
पुलिस के मुताबिक कृष्णा कॉलोनी वासी निखिल ने दी शिकायत में बताया कि शाम करीब 4:30 बजे अपने मामा विनोद के साथ गली में टहल रहा था। उसी समय मेरे पास किसी जानकार का फोन आ गया। वह खड़ा होकर फोन सुनने लगा। उसका मामा विनोद फोन पर बात करते हुए थोड़ा आगे चले गए। तभी कपिल नागपाल आया और अपने हाथ में लिया सुआ (चाकू) से मेरे मामा विनोद को दी तीन वार किये। वह तुरंत भागा तो, लेकिन कपिल नागपाल मुझे व मेरे मामा को जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गया। उसके मामा घायल होकर गिर गए। छाती व पेट में चोटे आई। बता दे कि आरोपी कपिल नागपाल भाजपा नेता नही कोई अन्य युवक है। उसका नाम भी कपिल नागपाल है।