रोहतक।
पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर दिल्ली, हाल में रेवाड़ी निवासी रविंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह महेंद्रगढ़ स्थित पंचायती राज विभाग में जेई के तौर पर कार्यरत है। बुधवार को अपने दोस्त गुरुग्राम निवासी योगेश के साथ कार में सवार होकर अपने दोस्त जींद की दुर्गा कॉलोनी निवासी सतीश से मिलने उसके घर गया था। तीनों बुधवार शाम 6:00 बजे जींद से रेवाड़ी के लिए चले। रास्ते में जब लाखनमाजरा के पास पहुंचे। ओवरटेक करते समय कार सवार युवकों से कहासुनी हो गई थी। युवकों ने टिटौली के नजदीक उनकी कार को ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा ली और रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जाते समय उसके साथी योगेश का पर्स और उसकी जैकेट से 80 हजार रुपये निकाल कर ले गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
.....
वीटी हुई थी 1 लाख की लूट की, ओवरटेक करते समय विवाद का मामला निकला
मामले की जांच कर रहे थे टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक लाख लूट की सूचना मिली थी। लेकिन जब जांच पड़ताल की गई तो मामला गाड़ी ओवरटेक करते समय विवाद का निकला। आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।